{"_id":"6abaa93ed8363ba8c50e16cf","slug":"the-girls-bagged-12-gold-medals-and-one-silver-medal-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147322-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बालिकाओं ने झटके 12 स्वर्ण और एक रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बालिकाओं ने झटके 12 स्वर्ण और एक रजत पदक
Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हल्द्वानी में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल पिथौरागढ़ की 13 बालिकाओं ने पदक झटके।
अंडर 17 के अलग-अलग भार वर्ग में माया राय, जैनी, याशिका, अनुष्का, खुशी और रिया ने स्वर्ण पदक और दिया ने रजत पदक जीता। अंडर 19 आयु वर्ग में जया बिष्ट, कृष्णा, सलोनी, गोदावरी, भूमि थापा और अंशिका ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्पोर्ट्स हॉस्टल की बालिकाएं खेल विभाग के अधीन बबीता मेहता और सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट और प्रशिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशिक्षु खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।