{"_id":"6abaa9f762426f6d9e0bf6c4","slug":"outrage-over-the-dilapidated-state-of-the-all-weather-road-nh-officials-confronted-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147312-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऑलवेदर सड़क की बदहाली पर आक्रोश, एनएच के अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऑलवेदर सड़क की बदहाली पर आक्रोश, एनएच के अधिकारियों को घेरा
Mon, 28 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करोड़ों रुपये खर्च कर बनी ऑलवेदर सड़क के घाट बैंड में आए दिन बंद होने से सीमांत जिले के लोगों की दुश्वारियों के साथ ही उनका आक्रोश भी बढ़ने लगा है। सोमवार को व्यापार, दवा, होटल, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जन कलक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई के दौरान एनएच के अधिकारियों का घेराव किया और प्रदर्शन किया।
सभी ने कहा कि बगैर बारिश के भी घाट बैंड के पास पहाड़ी दरकने ऑलवेदर सड़क बंद हो रही है। ऐसे में फल-सब्जी से लेकर हर तरह की सामग्री की आपूर्ति ठप होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि गंभीर मरीजों को समय पर हायर सेंटर पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। इस गंभीर लापरवाही के चलते मरीजों की जान आफत में फंस रही है।
मैदानी क्षेत्रों से आने वाली वैक्सीन सड़क बंद होने से खराब हो रही है। यदि यह खराब वैक्सीन किसी मरीज को लगी तो उसकी जान भी जा सकती है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के गृह क्षेत्र की यह सड़क केंद्र, प्रदेश सरकार के साथ ही प्रशासन के खोखले दावों की हकीकत बयां कर रही है। सभी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द डेंजर जोनों का ट्रीटमेंट और वैकल्पिक सड़क तैयार नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
राड़ी खूटी होते हुए वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग
लोगों ने जनसुनवाई के दौरान डीएम को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि घाट-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क के आए दिन बंद होने से सभी परेशान हैं। ऐसे में राड़ी खूटी होते हुए वैकल्पिक सड़क का निर्माण जरूरी है। यदि यह सड़क बनी तो जिले में न तो आपूर्ति लड़खड़ाएगी, न ही यात्री फंसेंगे और न मरीजों की जान आफत में फंसेगी।
बोले लोग
ऑलवेदर सड़क बंद होने से पूरे जिले का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यही हाल रहे तो दिवाली पर भी कारोबार चौपट होगा। हर बार डेंजर जोन के ट्रीटमेंट का झूठा दावा करना गलत है। यदि जल्द सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो जिले के सभी बाजार बंद कर व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।
-तपन रावत, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष, पिथौरागढ़
ऑलवेदर सड़क बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से दवा ला रहे वाहन घंटों फंस रहे हैं। ऐसे में वाहन में आ रही वैक्सीन खराब हो रही है। इससे दवा कारोबारियों को तो नुकसान झेलना पड़ रहा है। यदि दुर्भाग्य से खराब वैक्सीन किसी मरीज को लगाई गई तो उसकी जान भी जा सकती है। क्या इसका जिम्मेदार एनएच, सरकार होगी। समय पर हायर सेंटर न पहुंचने से मरीजों की भी जान आफत में फंस रही है। -जनक जोशी, अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मंडल और दवा कारोबारी, पिथौरागढ़
रोजाना ऑलवेदर सड़क बंद होने से टैक्सियों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे यात्री तो परेशान हैं लेकिन वाहन स्वामियों को इससे खासा नुकसान हो रहा है। हालात यह है कि बैंक से ऋण लेकर टैक्सी चलाने वालों के लिए इसकी किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री के घर की बदहाल सड़क सभी के लिए मुसीबत बन गई है। -नवल किशोर, जिलाध्यक्ष, टैक्सी यूनियन, पिथौरागढ़
ऑलवेदर सड़क बंद होने से कोई भी पर्यटक जिले में नहीं आना चाह रहा है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। होटल और होम स्टे खाली हैं और कारोबारी खाली हाथ बैठे हैं। इस सड़क को ऑलवेदर सही नाम दिया गया है, इस पर शासन-प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। हालात यही रहे तो जिले का पर्यटन कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। -राजेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, पिथौरागढ़
ये रहे शामिल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर, अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मंडल जनक जोशी, जिला महामंत्री नवल किशोर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जोशी, हिमांशु ओझा, पूर्व दायित्वधारी मनोज ओझा, अजय रावत, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।