फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The society raised the demand for a park for the elderly

Pithoragarh News: सोसायटी ने उठाई बुजुर्गों के लिए पार्क की मांग

Thu, 08 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The society raised the demand for a park for the elderly
 नव नियुक्त सीएमओ डॉ.नबियाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते सीनियर सिटीजन। स्रोत: संगठन
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष दयानंद भट्ट के नेतृत्व में मेयर कल्पना देवलाल से मुलाकात की। उन्होंने संगठन के लिए एक पार्क और कार्यालय की व्यवस्था करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसडीएम वैभव कांडपाल और सीएमओ एसएस नबियाल को पुष्पगुच्छ सौंपकर स्वागत भी किया। इससे पूर्व संगठन ने सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल से भी मुलाकात की। सीएमओ ने समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। वहां महासचिव ललिता प्रसाद जोशी, डीएस भंडारी, चंद्रशेखर महर, डॉ. पीतांबर अवस्थी, धनीराम चन्याल, बिशन सिंह मेहरा, नरेंद्र बहादुर गुरुंग, गोविंद बल्लभ, केएस भाटिया, राजेंद्र सिंह खनका, लक्ष्मी दत्त, एलडी शर्मा, चंद्रशेखर भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 08 पीटीएच 19पी- नव नियुक्त सीएमओ डॉ.नबियाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते सीनियर सिटीजन। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed