फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The society extended a helping hand to three orphan children.

Pithoragarh News: तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए सोसायटी ने बढ़ाए हाथ

Mon, 24 Nov 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The society extended a helping hand to three orphan children.
पिथौरागढ़। मदकोट के फापा गांव में माता-पिता दोनों की मौत से अनाथ हुए तीन बच्चों के लिए धनश्याम वेलफेयर सोसायटी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था के संस्थापक अजय ओली और अध्यक्ष गिरीश चंद्र ने फाफा पहुंचकर बच्चों से मुलाकात करते हुए सहयोग राशि का चेक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बच्चे जिला मुख्यालय में पढ़ना चाहते हैं तो संस्था उनकी आजीवन निशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास की व्यवस्था करेगी। तीनों बच्चों में हंसा की उम्र 14 वर्ष है जबकि जुड़वां बच्चों नेहा और नवीन नौ वर्ष के हैं। घर पर केवल उनके बुजुर्ग दादाजी हैं जो पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ग्राम प्रधान गणेश ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed