फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The sick old man was brought to Bangapani in a doli through an inaccessible route.

Pithoragarh News: दुर्गम रास्ते से डोली में बीमार बुजुर्ग को बंगापानी लाए

Mon, 21 Aug 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
The sick old man was brought to Bangapani in a doli through an inaccessible route.
बंगापानी के माणीधामी गांव से बीमार बुजुर्ग को डोली में लाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के ग्राम सभा माणीधामी के बुजुर्ग पान सिंह (90) का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। सड़क के अभाव में ग्रामीण पथरीले रास्ते से बुजुर्ग को डोली के सहारे बंगापानी मुख्य सड़क तक लाए। यहां से उन्हें वाहन में अस्पताल ले जाया गया। असुविधाओं में जी रहे ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सैनिक बहुल गांव होने के बावजूद ग्राम सभा माणीधामी में सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते लोग गांव से लगातार पलायन करते जा रहे हैं। गांव में अब आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग ही रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ गांवों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही हाल रहा तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मतदान के लिए भी उन्हें पांच से आठ किमी पैदल दूसरे गांव आलम दारमा जाना पड़ता है। उन्हें सिर्फ चुनाव के समय ही विकास के आश्वासन दिए जाते हैं। उसके बाद नेता उन्हें भुला देते हैं और कभी पलटकर गांव में नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed