फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The pain of health workers spilled in front of the MLA

विधायक के सामने स्वास्थ्य कर्मियों का छलका दर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The pain of health workers spilled in front of the MLA
गंगोलीहाट में विधायक से बात करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीमा बानो और वरिष्ठ सहायक हरीश उप्रेती को हटाने की मांग करते हुए शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनावश्यक रूप से उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार में जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गईं और मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने विधायक मीना गंगोला और एसडीएम सुंदर सिंह के सामने अपनी मांग रखी। विधायक के सामने अनेक एएनएम और स्टाफ नर्स रो- रो कर अपना दुखड़ा सुनाते रहे। उन्होंने मामले में डीजी हेल्थ को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी उनका उत्पीड़न तो करती हैं। एक दिन पूर्व चिकित्साधिकारी ने थाने में स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस बीच वहां पहुंची प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नसीमा बानो ने आज तक जो हुआ वह भविष्य में नहीं होने की बात कही। उन्होंने थाने में दी तहरीर भी वापस लेने की बात कही। विधायक और एसडीएम ने डॉक्टर की बात सुन सभी स्वास्थ्य कर्मियों से काम पर जाने की अपील की लेकिन स्वास्थ्य कर्मी प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा डॉ. नसीमा बानो के इंचार्ज बनते ही अस्पताल में अंदरूनी रूप से मामला तब बिगड़ने लगा जब तीन महीने पहले बीपीएम अवधेश कुमार ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भरी मीटिंग में बदतमीजी की। महिला स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत पर तब सीएमओ ने बीपीएम को ईग्यार देवी अटैच कर दिया था।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार करने वालों में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संध्या कोहली डॉ. संजय डालाकोटी, डॉ. यशपाल मेहरा, फॉर्मसिस्ट जितेंद्र अधिकारी, सुरेंद्र खाती,भरत डोबाल, प्रेमा देऊपा, उमा कोहली, रंजना बोरा, रंजना धनिक, शालिनी, रेखा रावत, ममता आर्या, चंद्रा चावला, माया मेहता, सुशीला, तारा कोठारी, मुन्नी मेहता कल्याण मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जांच होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने सीएमओ से एक सप्ताह के भीतर जांच पूर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद

मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी से बात हो गई है। सभी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार खत्म कर दिया है। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed