फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Municipal Corporation has put its lock on the disputed hotel

Pithoragarh News: विवादित होटल में नगर निगम ने लगाया अपना ताला

Wed, 19 Mar 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has put its lock on the disputed hotel
पिथौरागढ़ नगर में बहुमंजिला पार्किंग के पास बने विवादित होटल को सील करती नगर निगम की टीम। संवाद
पिथौरागढ़। आखिरकार नगर में बने एक विवादित होटल को नगर निगम ने सील कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने होटल में अपना ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

नगर के बहुमंजिला पार्किंग के पास करीब 10 साल पूर्व नगर पालिका के भवन में 16 दुकानों का आवंटन हुआ था। कुछ समय बाद इस भवन को जनहित में अस्पताल संचालन के लिए आवंटित किया गया। बाद में अस्पताल को बंद कर इस भवन में होटल और रेस्टोरेंट संचालित कर दिया गया जिस पर बोर्ड बैठक में आपत्ति दर्ज कराई गई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

कुछ समय पहले नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला। नगर निगम के पहले चुनाव के बाद हुई पहली बोर्ड बैठक में यह मामला फिर से उठा। तब नियम विरुद्ध बने होटल को सील कर इसे अधिग्रहण करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हुआ। बुधवार को नगर निगम की टीम सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नियम विरुद्ध बने होटल को सील कर अधिग्रहण करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हुआ था। प्राधिकरण ने भी इसके आदेश दिए थे। इसी आधार पर विवादित होटल को सील किया गया है। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed