फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for identification of state movement activists; emphasis on certification

Pithoragarh News: राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण की मांग, प्रमाणपत्र पर जोर

Fri, 25 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for identification of state movement activists; emphasis on certification
चंपावत। वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने सरकार से राज्य स्थापना दिवस से पूर्व सभी आवेदनकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष पत्रकार दिनेश पांडेय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुक्म सिंह कुंवर से भेंट की। आंदोलनकारियों ने बताया कि राज्य गठन के समय आरक्षण विरोधी और जिला गठन आंदोलनों से कई वास्तविक आंदोलनकारी चिह्नीकरण से वंचित रह गए। इसके विपरीत, कुछ फर्जी लोग चिह्नित हो गए। थानों में पुराने दस्तावेज न होने से पुलिस प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। पत्रकारों को राज्य आंदोलनकारी दर्जा देने की पूर्व जिलाधिकारी अवनेंद्र नयाल की संस्तुति भी लंबित है। आंदोलनकारी पेंशन नहीं बल्कि राज्य के लिए संघर्ष का प्रमाणपत्र चाहते हैं। कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने यह मसला रखने और राज्य स्थापना दिवस से पूर्व समाधान का भरोसा दिया। यहां शिष्टमंडल में शेखर खोलिया, अशोक जोशी, बहादुर फर्त्याल, शंकर पाण्डेय, एडवोकेट नरेश ढेक और ललित कुंवर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed