फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first day of tracking Thlkedar

पहले दिन की गई थलकेदार तक की ट्रैकिंग

Sun, 25 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
The first day of tracking Thlkedar
थलकेदार को ट्रैकिंग के रवाना होता दल - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यटन दिवस पर इस बार पर्यटन विभाग ने विशेष आयोजन किए हैं। पहले चरण में रविवार को 200 स्कूली बच्चों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और साहसिक पर्यटन से जुड़े संगठनों के लोगों ने पिथौरागढ़ से थलकेदार तक ट्रैकिंग की। सोमवार को पिथौरागढ़ से मोस्टामानू तक ट्रैकिंग होगी और 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर नगरपालिका में गोष्ठी होगी।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान के नेतृत्व में ट्रैकिंग पर रवाना हुए दल के सदस्यों ने पूरे रास्ते में सफाई अभियान चलाया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। सीडीओ ने कहा कि थलकेदार तक का ट्रैकिंग रूट काफी आसान है। यहां तक छोटे पैकेज टूर कराए जा सकते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा ने कहा कि जिला मुख्यालय के आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं। वहां तक पर्यटकों को ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे।
विज्ञापन


प्रसिद्ध ट्रैकर अशोक भंडारी ने कहा कि थलकेदार और मोस्टामानू साफ्ट ट्रैकिंग रूट में आते हैं। यहां तक स्कूली बच्चे, बुजुर्ग भी आसानी से ट्रैकिंग कर सकते हैं। विकास भवन से यह ट्रैकिंग दल रवाना हुआ। ऐंचोली होते हुए थलकेदार की पहाड़ी तक ट्रैकिंग की गई। दल में वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, ट्रैकिंग से जुड़ी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed