फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The effect of government work on the agitation of the nineteen personnel

उपनल कर्मियों के आंदोलन से सरकारी काम पर असर

Tue, 09 Jan 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
The effect of government work on the agitation of the nineteen personnel
पिथौरागढ़ में कार्य बहिष्कार के बाद प्रदर्शन करते उपनल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन से कई सरकारी विभागों के काम पर असर पड़ा है। कुछ विभाग ऐसे हैं, जहां पर कार्यालयों का संचालन उपनल कर्मचारियों के हवाले है। आंदोलित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन और उपनल कर्मियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाने की मांग कर रहे हैं। सेवा नियमावली बनने तक किसी भी कर्मचारी को काम से न हटाया जाए।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुई सभा में आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि उपनल से सर्विस टैक्स के नाम पर कर्मचारियों के मानदेय से भारी कटौती कर दी जाती है। इसके अलावा अब जीएसटी की मद में 18 प्रतिशत राशि भी काटी जा रही है। इस कारण कर्मचारियों के निर्धारित मानदेय का बड़ा हिस्सा इन मदों में चला जाता है। कई विभागों में बजट न होने के कारण कर्मचारियों को एक साल से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों की मांग है कि जिस विभाग में उनको काम पर रखा गया है, मानदेय देने की व्यवस्था भी उसी विभाग की होनी चाहिए।
विज्ञापन


उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन बसेड़ा ने कहा कि दो दिन का यह आंदोलन सांकेतिक है। अब कर्मचारी अगले चरण में बड़ा आंदोलन चलाएंगे। वहीं, कर्मचारियों के आंदोलन को कई संगठनों ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में संगठन की महिला शाखा की अध्यक्ष पार्वती देवी, संरक्षक देवेंद्र दिगारी, उपाध्यक्ष अशोक खनका, विमल धामी, संजय जोशी, कमलेश गुरुरानी, बसंत भट्ट, विनीता भट्ट आदि ने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed