फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The drinking water line will be connected directly from the army pond

सेना के तालाब से सीधे पेयजल लाइन जुड़ेगी

Thu, 23 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
The drinking water line will be connected directly from the army pond
ठुलीगाड़ में सेना द्वारा बनाया गया तालाब।

विज्ञापन
 सेना ने ठुलीगाड़ में अपनी आवासीय कालोनी को पानी की सप्लाई करने के लिए जिस तालाब को तैयार किया है अब उसी तालाब से पेयजल लाइन के जरिए पानी ठुलीगाड़ स्थित पंपिंग पेयजल योजना के प्लांट में लाया जाएगा। निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा की पिछले दिनों इस संबंध में सेना के अधिकारियों से बात हो चुकी है।

पेयजल निगम जल्दी ही करीब 400 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर तालाब से पानी को पंपिंग प्लांट तक लाएगा। इस समय इस तालाब से ठुलीगाड़ पंपिंग योजना को जरूरत के हिसाब से पानी मिल रहा है और पंपों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि सेना की ओर से बनाए गए इस तालाब की अहमियत अब समझ में आ रही है। ठुलीगाड़ में बेकार बहने वाले पानी का संग्रह कर लिया गया है। इस समय इस तालाब का पानी जरूरत के हिसाब से पंपिंग के लिए भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल निगम यदि 400 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर तालाब का पानी ठुलीगाड़ योजना के पंपों तक पहुंचा देता है तो इससे बड़ी राहत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना के इस तालाब से काफी मदद मिलेगी। इधर, ठुलीगाड़ पंपिंग योजना के पंपों का संचालन फिलहाल हो रहा है। यह बात अलग है कि ठुलीगाड़ में पानी की लगातार कमी हो रही है। यदि प्रशासन पानी के संकट से निपटने के लिए नए विकल्प पर तेजी से काम करता है तो गर्मियों में पानी की कमी से पंप बंद होने की नौबत नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed