{"_id":"57409f8d4f1c1b464aac716f","slug":"the-district-of-danbasco-abhishek-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"डानबास्को के अभिषेक ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डानबास्को के अभिषेक ने किया जिला टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सीबीएससी 12वीं की परीक्षा में डानबास्को स्कूल के अभिषेक गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। इसी स्कूल की दीपशिखा सामंत ने 95.6 अंकों के साथ दूसरा स्थान, मानस एकेडमी के पुनीत अग्रवाल 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया। मल्लिकार्जुन स्कूल की काजल वर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा एवं मानस एकेडमी की चांदनी कुंवर 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवें स्थान पर रहीं हैं।
विज्ञापन
डानबास्को
इसके अलावा डानबास्को के निखिल कापड़ी ने 92.6 प्रतिशत, आदर्श लुंठी ने 89.8 प्रतिशत, हिमांक्षी चंद ने 89.6 प्रतिशत, अक्षय कुंवर ने 89.4 प्रतिशत, अभिषेक पाठक ने 88.4 प्रतिशत, उल्का पंत ने 88.4 प्रतिशत, किशोर चंद ने 87.8 प्रतिशत, तैय्यबा खानम ने 87 प्रतिशत, लोकेश चौधरी ने 82 प्रतिशत, अमित भट्ट ने 70.6 प्रतिशत, कोमल चिब ने 70 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
मानस एकेडमी
मानस एकेडमी की निकिता शर्मा ने 83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय की प्रबंधक कंचनलता पंत ने बताया कि स्कूल का पूर्ण परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा है। 24 विद्यार्थीा पांच विषयों में ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं। 52 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
मल्किार्जुन स्कूल
मल्किार्जुन स्कूल की काजल वर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टाप किया है। पंकज जोशी ने 94 प्रतिशत, पंकज सिंह ने 93.4 प्रतिशत, मोहन तिवारी ने 93.2 प्रतिशत, स्नेहा धौनी ने 92 प्रतिशत, योगेश पांडेय ने 91 प्रतिशत, लोकेश बिष्ट ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है।
न्यू बियरशीबा स्कूल
न्यू बियरशीबा स्कूल का 12वीं का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। स्कूल के जतिन खर्कवाल ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टाप किया है। अवंतिका चंद ने 92 प्रतिशत, नैना वर्मा ने 91.4 प्रतिशत, गीतांजलि सामंत 90 प्रतिशत, शुभम सोनाल 90 प्रतिशत, राघव जोशी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के निदेशक भुवन भाकुनी ने बताया कि स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने 80 से 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 31 विद्यार्थियों ने 60 से 69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सोरवैली पब्लिक स्कूल
सोरवैली पब्लिक स्कूल में आयुष भट्ट ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टाप किया है। प्रेरणा जोशी 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और शुभप्रतीक उप्रेती 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे हैं।
महर्षि विद्या मंदिर
महर्षि विद्या मंदिर का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा है। 91.2 अंकों के साथ पंकज देउपा स्कूल टापर रहे हैं। एकता बोहरा 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, 74.6 प्रतिशत अंकों के साथ अंजू भंडारी तीसरे स्थान पर रही हैं।
द एशियन एकेडमी
द एशियन एकेडमी का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। छात्रा चारू जोशी 93 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टापर रही है। 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ हेमा शर्मा दूसरे, 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ अभिनव रावत तीसरे स्थान पर रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने बताया कि 10 विद्यार्थी 91 से 93 प्रतिशत, 15 विद्यार्थियों ने 81 से 90 प्रतशित प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय
जवाहर नवोदय विद्यालय में कोमल चंद ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टाप किया है। स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। स्कूल के 93.75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।
धारचूला केवि के निर्मल ने किया स्कूल टॉप
धारचूला। धारचूला केंद्रीय विद्यालय में निर्मल सौनाल ने 81.2 प्रतिशत अंक साथ स्कूल टाप किया है। अमन व्यास, तन्मय चंद 76 प्रतिशत, शिवांश भट्ट ने 75.6 प्रतिशत, अंशुल खैर ने 75.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा।
जिले के टॉप-10
नाम प्रतिशत स्कूल
1. अभिषेक गुप्ता 96.4 डानबास्को स्कूल
2. दीपशिखा सामंत 95.6 डानबास्को स्कूल
3. पुनीत अग्रवाल 95 मानस एकेडमी
4. काजल वर्मा 94.2 मल्लिकार्जुन स्कूल
5. चांदनी कुंवर 94 मानस एकेडमी
5. पंकज जोशी 94 मल्लिकार्जुन स्कूल
6. पंकज सिंह 93.4 मल्लिकार्जुन स्कूल
7. मोहन तिवारी 93.2 मल्लिकार्जुन स्कूल
8. चारू जोशी 93 द एशियन एकेडमी
9. निखिल कापड़ी 92.6 डानबास्को स्कूल
9. आयुष भट्ट 92.6 सोरवैली स्कूल
10. हेमा शर्मा 92.4 द एशियन एकेडमी