{"_id":"5791011d4f1c1b1a7fc4cb09","slug":"the-death-of-another-child-sick-from-eating-mushrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम खाने से बीमार हुए एक और बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम खाने से बीमार हुए एक और बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
मशरूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवलथल के बमडोली गांव में तीन दिन पहले जंगली मशरूम खाने से बीमार शंकर राम के परिवार के चार सदस्यों की हालत फिर से बिगड़ गई है। बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से बीमार शंकर राम के बेटे ललित (14) को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई जबकि उसकी बहन कविता गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित शंकर राम और उनकी पत्नी सुनीता की हालत भी खराब है, लेकिन धनाभाव के कारण वह अस्पताल नहीं आ पाए।
विज्ञापन
जंगली मशरूम की सब्जी खाने से शंकर राम के परिवार के सभी पांच सदस्य बीमार हो गए थे। इनमें से एक बालिका चांदनी ने जिला अस्पताल में तीन दिन पहले दम तोड़ दिया था। परिवार के चार लोगों को जिला अस्पताल से छुट्टी दे गई थी, लेकिन घर पहुंचते ही चारों की तबियत फिर बिगड़ गई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने बताया कि जहरीला मशरूम खाने से सभी को इंफेक्शन हो गया है।
विज्ञापन
इन लोगों के पेट से खून निकल रहा है और किडनी में खराबी आने की आशंका है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि शंकर राम बेहद गरीब है और वह बच्चों, खुद का इलाज करा पाने में असमर्थ है। उन्होंने लोगों से शंकर राम की मदद की अपील की है।
विज्ञापन