{"_id":"63595e859f342e6cc0162094","slug":"the-cold-nights-of-the-patients-being-cut-in-the-verandah-pithoragarh-news-hld4800700111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: बरामदे में कट रही मरीजों की सर्द रातें, बढ़ रही रोगियों की संख्या, अस्पताल के पास नहीं व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: बरामदे में कट रही मरीजों की सर्द रातें, बढ़ रही रोगियों की संख्या, अस्पताल के पास नहीं व्यवस्था
Fri, 28 Oct 2022 04:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 04:20 PM IST
सार
बरामदे में भर्ती रोगियों ने बताया कि ठंड में रात बरामदे में काटनी मुश्किल हो रही है। रात में तेज हवाएं चलने से काफी परेशानी होती है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। कुछ रोगियों को बरामदे में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में ठंड के मौसम में बरामदे में भर्ती रोगी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी आने के कारण उन्हें अस्पताल के बरामद में बेड लगाकर भर्ती किया जा रहा है। ठंड के मौसम में बरामदे में बेड में भर्ती रोगियों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
चूंकि जिला अस्पताल में 120 रोगियों के भर्ती होने की क्षमता है लेकिन रोगियों की संख्या अधिक होने से अस्पताल प्रबंधन मजबूरन बरामदे में बेड लगाकर रोगियों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहा है। बरामदे में भर्ती रोगियों ने बताया कि अस्पताल में अन्य सुविधाएं तो ठीक हैं लेकिन ठंड में रात बरामदे में काटनी मुश्किल हो रही है। रात में तेज हवाएं चलने से काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
आपातकालीन कक्ष में लगी रोगियों की भीड़
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बुधवार को रोगियों की भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण रोगियों के साथ ही आपातकालीन ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों और चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूटी की अजब चाहत...56 हजार रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा शख्स, थैला खुला तो हैरान रह गए कर्मचारी
अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। कुछ रोगियों को बरामदे में भर्ती किया गया है। उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। -डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।