{"_id":"6aa1983d6259fa763508c371","slug":"the-circle-officer-inspected-the-branches-of-the-police-office-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144151-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुलिस कार्यालय की शाखाओं का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुलिस कार्यालय की शाखाओं का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण
Wed, 09 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने पुलिस कार्यालय की डीसीआरबी, प्रधान लिपिक, आंकिक और सम्मन सेल शाखाओं का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीन कार्यप्रणाली और लंबित प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी ने शाखा प्रभारियों को अभिलेख अद्यतन रखने और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीआरबी में अपराध संबंधी अभिलेखों के सही संकलन और रखरखाव पर जोर दिया गया। प्रधान लिपिक शाखा को कार्मिकों से संबंधित अभिलेख व्यवस्थित रखने, जबकि आंकिक शाखा को वित्तीय कार्य नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए।
सम्मन सेल को न्यायालय से प्राप्त नोटिसों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।