फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal Munsyari road Blocked

थल-मुनस्यारी सड़क में चौथे दिन भी नहीं हुआ यातायात बहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thal Munsyari road Blocked
मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क में मदकोट के समीप आया मलबा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी की जीवन रेखा मानी जाने वाली थल-मुनस्यारी सड़क में बुधवार को चौथे दिन भी यातायात बहाल नहीं हुआ। सड़क के बुधवार की शाम तक खुलने की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन करीब 30 मीटर हिस्से में सड़क और बनानी है। शाम छह बजे सड़क काटने का काम चल ही रहा था कि लोनिवि के अधिकारियों और पोकलैंड स्वामी के बीच पिछले भुगतान को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को नया बस्ती में थल-मुनस्यारी सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा बह गया था। पोकलैंड ने बुधवार शाम करीब 6 बजे तक पहाड़ी काटकर 70 मीटर सड़क का निर्माण किया। 30 मीटर हिस्से में और सड़क बननी थी लेकिन शाम को 6 बजे पोकलेन स्वामी गुरुमुख सिंह और लोनिवि के अधिकारियों में पिछले भुगतान को लेकर तनातनी हो गई। पोकलेन स्वामी का कहना था कि लोनिवि के पास उनका करीब 10 लाख रुपया पिछला बकाया है। पिछले रकम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पिछली रकम का भुगतान होने के बाद ही वह काम करेंगे। मौके पर मौजूद लोनिवि के एई जीडी जोशी और जेई विनीत सैनी का कहना था कि पोकलेन स्वामी के सभी बिल बने हैं। आपदा मद से बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। रकम मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। इन हालाक में बृहस्पतिवार को भी सड़क में यातायात बहाल होना मुश्किल है।
विज्ञापन

कोटा
पोकलेन स्वामी के अवशेष बिलों का भुगतान कराया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों को बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क खोलने में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बृहस्पतिवार को सड़क हर हाल में खुलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके जोगदंडे डीएम पिथौरागढ़
स्कूल नहीं जा पाए विद्यार्थी
नाचनी। नया बस्ती में सड़क बंद होने से आम यात्री तो परेशान हैं हीं, नाचनी के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नया बस्ती में आवागमन का साधन न होने के कारण बुधवार को टिम्टिया, बोरागांव, रसियाबगड़, भैंसखाल, बारातोली गांव के साथ ही बागेश्वर जिले के कालापैर, काभड़ी के 90 विद्यार्थियों को घरों को वापस जाना पड़ा।
आधा घंटा बंद रही मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क
मुनस्यारी। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क बुधवार को आधा घंटे तक बंद रही। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क में मदकोट गोरी नदी में बनी पुलिया के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे मलबा आ गिरा था। सीमा सड़क ने आधा घंटे में सड़क से मलबा हटा दिया। आधे घंटे तक सड़क बंद रहने से दोनों और भारी संख्या में वाहन फंसे रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुनस्यारी में एक सप्ताह से पेट्रोल नहीं
मुनस्यारी। थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने से मुनस्यारी में पेट्रोल का वाहन नहीं पहुंच पाया है। मुनस्यारी के पेट्रोल पंप में एक सप्ताह से पेट्रोल नहीं है। पेट्रोल पंप के प्रबंधक जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि पंप में करीब 4 हजार लीटर डीजल है। पेट्रोल के एक वाहन को चार दिन पहले नाचनी से वापस जाना पड़ा। लोग 60 किमी दूर जौलजीबी से पेट्रोल मंगा रहे हैं।

मुनस्यारी में बचे हैं मात्र 90 गैस सिलिंडर
मुनस्यारी। गैस एजेंसी में मात्र 90 गैस सिलेंडर बचे हैं। एजेंसी के प्रबंधक योगेश कठायत ने बताया कि मुनस्यारी में प्रतिदिन 70 गैस सिलिंडरों की खपत होती है। बताया कि 216 सिलिंडर लेकर एक ट्रक जौलजीबी के रास्ते मंगाया गया है। इसके बृहस्पतिवार सुबह तक मुनस्यारी पहुंचने की उम्मीद है। 234 सिलिंडर वाला एक ट्रक बुधवार को हल्द्वानी गैस प्लांट से मुनस्यारी रवाना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed