{"_id":"5cfbec98bdec2207014a2767","slug":"teree-mittee-mein-milajaavaan-gul-banake-main-khilajaavaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तेरी मिट्टी में मिलजावां, गुल बनके मैं खिलजावां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तेरी मिट्टी में मिलजावां, गुल बनके मैं खिलजावां’
Sat, 08 Jun 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक देव सिंह मैदान में दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। कड़ी धूप के बावजूद मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोगों ने मैदान में घंटों इंतजार किया। मैदान में मौजूद हर शख्स के चेहरे पर अपने प्रिय नेता के अचानक चले जाने का गम था तो हर आंख नम थी। मौके पर बज रहा गीत ‘तेरी मिट्टी में मिलजावां, गुल बनके मैं खिलजावां’ सन्नाटे को तोड़कर माहौल को और गमगीन बना रहा था।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत कितने जनप्रिय नेता थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9 बजे से ही लोगों के देव सिंह मैदान में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों लोग दर्शक दीर्घा में बैठे थे। जिन्हें बैठने के लिए स्थान नहीं मिला वे मैदान में खड़े रहे। महिलाओं के बैठने के लिए पंडाल भी बनाया गया था। यह पहला मौका था जब ऐतिहासिक देव सिंह मैैदान में हजारों की भीड़ के बावजूद वहां पर अजीब सा सन्नाटा पसरा था। इस सन्नाटे भरे माहौल को बैकग्राउंड में धीमी ध्वनि में बज रहा ‘तेरी मिट्टी में मिलजावां, गुल बनके मैं खिलजावां’ गीत वातावरण और गमगीन बना रहा था। इस बीच, बेरिकेडिंग के पास खड़ी भीड़ में से अचानक सिसकियां भी सुनाईं दे रहीं थी। दर्शक दीर्घा में बैठीं महिलाएं दुपट्टे से आंसू पोंछती नजर आ रहीं थीं।
श्रद्धांजलि स्थल पर तैयारियों में जुटे कई कार्यकर्ताओं के आंसू निकलते तो जेब से रुमाल निकालकर आंखें पोंछने लगते। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों ने कड़ी धूप के बावजूद मैदान में दो घंटे इंतजार किया। जैसे ही वित्त मंत्री का पार्थिव शरीर देव सिंह मैदान में लाया गया, लोगों के चेहरों पर छाया गम और अधिक गहरा गया। हजारों की भीड़ में शायद ही कोई सख्स होगा जिसकी आंख नम न हुई हो।
विज्ञापन
जिस मैदान में अनगिनत सभा की, वो मैदान बना अंतिम दर्शन का गवाह
पिथौरागढ़। जिस देवसिंह मैदान में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने अनगिनत सभाओं में अपनी वाणी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया था, वह देवसिंह मैदान शनिवार को उनके अंतिम दर्शन का गवाह बना।
शहर का देवसिंह मैदान में बड़ी जनसभाओं का आयोजन किया जाता है। इस मैदान में पंत ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कई सभाओं को संबोधित किया था। इस मैदान में पार्टी की कई रैलियां हुईं। शरदोत्सव, छलिया महोत्सव समेत तमाम आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि इसी मैदान में शामिल रहे। नियति का ही खेल कहा जाएगा कि आज उनका पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए उसी मैदान में रखा हुआ था। मैदान में उनको श्रद्धांजलि देने वाले होर्डिंग्स लगे हुए थे।