पिथौरागढ़। नई पार्किंग व्यवस्था को लेकर टैक्सी चालकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। टैक्सी चालकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। टैक्सी चालकों ने केएमओयू स्टेशन पर गाड़ियों के कागजों की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया।
शुक्रवार को त्रिलोक महर के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर वाहनों के कागज, बीमा, टैक्स, आरसी सहित कई अन्य दस्तावेजों की प्रतियां जलाईं। इस दौरान टैक्सी चालकों ने कहा कि नगर में पार्किंग बनने के बाद टैक्सी चालकों को नगर से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नवल किशोर, कैलाश पांडेय, मीनू रिलकोटिया, बबलू कापड़ी, गंभीर, गणेश तिवारी, चंदू, राजेश, लक्की रावत, पवन भट्ट, कल्याण मेहता, विक्रम मेहता, नवीन, लल्लू, विनोद सौन, विनोद चंद सहित कई टैक्सी स्वामी और वाहन मौजूद रहे।