{"_id":"6ab8052aa7090c0cab07c819","slug":"keeping-traffic-running-smoothly-despite-heavy-rains-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144883-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारी बारिश में भी खतरों के बीच यातायात रख रहे सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारी बारिश में भी खतरों के बीच यातायात रख रहे सुचारु
Sat, 26 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड के अधिकारी और कर्मी यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में लगातार जुटे हैं। वे पहाड़ी से गिरते मलबे और बोल्डर की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं।
एनएच के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि पिथौरागढ़ से टनकपुर तक यातायात सुचारु किया जा रहा है। पिथौरागढ़ के घाट बैंड पर शुक्रवार को मलबा हटाते समय जेसीबी ऑपरेटर मनीष रावल घायल हो गए। अनवर हुसैन, रोहित उपाध्याय और जेसीबी ऑपरेटर विक्की, विकास कुमार जैसे कर्मी फील्ड पर जुटे हैं। देर शाम सिंगदा में भारी मलबा आने से करीब 20 वाहन फंस गए थे। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत पहुंचकर मलबा हटाया और यातायात बहाल किया।
-- -
दो दिन की वर्षा से बनबसा में हुआ जलभराव
बनबसा (चंपावत)। पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव के हालात पैदा हो गए। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से बनबसा में कई गांवों और एनएच किनारे फागपुर, चंदनी, भजनपुर, बमनपुरी, पचपकरिया गांव में हल्का जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई गांव में खेतों में पानी भरने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पचपकरिया में बमनपुरी से आने वाले नाले के पानी से सरस्वती देवी के घर और गोशाला में जलभराव से दिक्कतें हुई। पचपकरिया गोठ की ओर भी काफी पानी भरने से कुछ ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हुआ है। पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव के हालात पैदा हो गए। देवीपुरा और पचपकरिया में कई घरों के आसपास तक जलभराव होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।