{"_id":"6ab805db42050b5e950c20ed","slug":"67-irrigation-tanks-proposed-in-the-district-farmers-to-receive-a-50-subsidy-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144880-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनपद में 67 सिंचाई टैंक प्रस्तावित, किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनपद में 67 सिंचाई टैंक प्रस्तावित, किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
Sat, 26 Sep 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। किसानों की सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए उद्यान विभाग सिंचाई टैंकों का निर्माण करा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल 67 सिंचाई टैंक प्रस्तावित हैं।
जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि देवीधुरा क्षेत्र में सात टैंकों का निर्माण 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। प्रत्येक टैंक 3 मीटर × 2 मीटर × 1.5 मीटर आकार का है, जिसमें 9,000 लीटर पानी का भंडारण होगा। एक टैंक की लागत करीब 55 हजार रुपये है, जिस पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। इससे उन्हें कम लागत में स्थायी जल भंडारण मिलेगा, जिससे फल और सब्जी उत्पादन बेहतर होगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप जिले में सिंचाई व्यवस्था मजबूत की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे और टैंक बनाए जाएंगे।