{"_id":"64ecec0704d02cf2330ab344","slug":"taskin-fatima-got-first-place-in-geeta-shlok-pronunciation-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3776-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गीता श्लोक उच्चारण में तस्कीन फातिमा को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गीता श्लोक उच्चारण में तस्कीन फातिमा को मिला पहला स्थान
Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में दो दिवसीय संस्कृत सम्मेलन में हुई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्र
पिथौरागढ़। संस्कृत भारती और पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय संस्कृत सम्मेलन का समापन हो गया है। सम्मेलन में 18 से अधिक स्कूलों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। गीता श्लोक उच्चारण में तस्कीन फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने नगर में संस्कृत शोभायात्रा भी निकाली।
गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पिथौरागढ़ महाविद्यालय की प्रवक्ता प्रो. शालिनी शुक्ला, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ललित जोशी और संयोजक प्रधानाचार्य कमला ने किया। इस दौरान गीता श्लोक उच्चारण, सुभाषित, समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
गीता श्लोक उच्चारण में कक्षा सात की छात्रा तस्कीन फातिमा ने प्रथम, बृजेश जोशी ने द्वितीय और चंद्रशेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुभाषित प्रस्तुति में सीमा प्रथम, उत्कर्ष जोशी द्वितीय और अभिनव धर्मवल तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका में संदीप पांडेय, रमा खर्कवाल, अनिल चौबे , धर्मानंद जोशी, रूबी गंगवार, रमेश चंद्र जोशी और मंजू धौनी रहे।
विज्ञापन
दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृत भारती के अखिल भारतीय मंत्री नंद कुमार, विशिष्ट अतिथि निदेशक एलएसएम परिसर प्रो. हेम चंद्र पांडेय, जनपद संयोजक गोपेश पांडेय, जनपद सह संयोजक रघुनाथ भट्ट, विस्तारक ज्योति प्रकाश, नगर संयोजिका डॉ. बबीता कांडपाल, मनोज पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री गौरव शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे।
--
संस्कृत भाषा में विशेष रुचि रखती है तस्कीन फातिमा
पिथौरागढ़। आज के दौर में जहां बच्चे किसी भी भाषा के मुकाबले अंग्रेजी को लिखने और पढ़ने में अधिक रुचि दिखाते हैं। वहीं गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ की कक्षा सात की छात्रा तस्कीन फातिमा भारत की सबसे प्राचीन मानी जाने वाली संस्कृत भाषा में विशेष रुचि रखती हैं। संस्कृत सम्मेलन में आयोजित गीता श्लोक उच्चारण में पहला और संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर उनकी रुचि का पता चला। भाषा सीखने में उनकी मदद बुआ शहजादी गौशिया करती हैं जो वर्तमान में जीजीआईसी में भूगोल विषय की प्रवक्ता हैं।
पिथौरागढ़ निवासी सलीम अहमद सानी और आफरीन सानी की बेटी तस्कीन फातिमा अपनी बुआ के साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं। तस्कीन फातिमा ने बताया कि उन्हें संस्कृत भाषा से काफी लगाव है। इस भाषा को सीखने और समझने में उनकी मदद बुआ शहजादी गौशिया और संस्कृत प्रवक्ता रेवती जोशी करती हैं।
तस्कीन का कहना है कि अच्छे विचार जहां से मिलते हैं उन्हें ग्रहण कर लेना चाहिए। वर्तमान में मनुष्य का नैतिक पतन हो रहा है। पौराणिक धरोहरों से शिक्षा लेकर नैतिक पतन को रोका जा सकता है। तस्कीन की बुआ शहजादी गौशिया बताती हैं कि उनका पूरा परिवार संस्कृत भाषा में विशेष रुचि रखता है। उन्होंने खुद संस्कृत एकल विषय से पढ़ाई की है। उनकी मां ने संस्कृत से प्रभाकरण किया था। परिवार में वह आम बोलचाल में संस्कृत का प्रयोग करते हैं। तस्कीन को भी वह अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं।
संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए निकाली रैली
चंपावत/पाटी/देवीधुरा। जिला मुख्यालय के कूर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय में सोमवार को संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य उमापति जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार और संवर्धन को लेकर नगर के विभिन्न मार्गो में रैली निकाली। इस दौरान लोगों को संस्कृत भाषा के महत्व की जानकारी देते हुए आम जीवन में संस्कृत भाषा को तवज्जो दिए जाने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि संस्कृत सप्ताह के तहत प्रत्येक दिन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बसंत बल्लभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
--
संस्कृत सप्ताह का हुआ शुभारंभ
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। देवीधुरा के संस्कृत महाविद्यालय में छात्रों ने संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए देवीधुरा बाजार में लोगों प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने बताया कि तीन सितंबर तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इससे छात्रों ने संस्कृत में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीपक चम्याल, विनोद गड़कोटी, मदन बोरा, बद्री सिंह, नरेंद्रनाथ गोस्वामी, कुंदन लाल, प्रकाश चंद जोशी, गोपाल पंतोला, ईश्वर बिष्ट, विक्रम कठायत आदि मौजूद थे।