फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Swami Vivekananda remembered on National Youth Day

Pithoragarh News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद

Sat, 13 Jan 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda remembered on National Youth Day
पिथौरागढ़ में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित करते सांसद अ
पिथौरागढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर मैदान से मैराथन का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य नशामुक्त और स्वच्छ भारत बनाना था। शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने छात्र-छात्राओं को स्वामी के आदर्शों पर चलकर आदर्श भारत के निर्माण में प्रतिभागी बनने को कहा । इसके अलावा विद्यार्थी परिषद के कुमाऊं संयोजक हरीश महर ने छात्रों को विवेकानंद के विषय में बताया। जिला सह संयोजक इंदर सिंह बथ्याल ने बताया कि एबीवीपी 12 जनवरी से 23 जनवरी तक युवा पखवाड़ा मनाएगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चंद्रा पंत , जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, वीरेंद्र शाह ,राकेश देवलाल, धन सिंह धामी, पीयूष उप्रेती, दीपक गिरी, मोहित पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

झूलाघाट में डॉ. प्रकाश पंगरिया ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और उनकी बातों पर अमल करने को कहा। इस दौरान स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। कार्यालय में हरी बल्लभ भट्ट, संजीव जोशी,नीरज भट्ट, दिवाकर भट्ट,आलोक शर्मा,ललित मोहन भट्ट ,मदन भट्ट ,मोहन भट्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed