फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suryakiran-15: Indo-Nepal soldiers showed war skills

सूर्यकिरण-15 : भारत-नेपाल के जवानों ने दिखाया युद्ध कौशल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Suryakiran-15: Indo-Nepal soldiers showed war skills
युद्धभ्यास के दौरान आतंवादियों को ढूढने के लिए सर्च अभियान चलाते जवान - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्यकिरण-15 लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। युद्धाभ्यास में दोनों देशों के 300-300 जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने आतंक से निपटने के लिए कई तकनीकी जानकारियों के बारे में जाना और युद्ध कौशल भी दिखाया। सैन्य अधिकारियों ने आधुनिक हथियारों आदि की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियान और आईईडी और बूबी ट्रेप से निपटने के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता साझा की। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के जवानों ने आतंकवादियों के ठिकानों को भी नष्ट किया। 14 दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के जवान एक-दूसरे के युद्ध कौशल और तकनीक साझा करेंगे। जवानों को जमीनी युद्ध, आतंकवाद से निपटने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तकनीक आदि का भी अभ्यास कर रहे हैं। आधुनिक युद्ध कौशल का प्रशिक्षण ले रहे दोनों देशों के जवानों में इस संयुक्त युद्धाभ्यास को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। दोनों देशों के जवान एक दूसरे को अपनी-अपनी भाषा भी सिखा रहे हैं।

युद्धाभ्यास के दौरान आतंकवादियों को निशाना बनाते सेना के जवान।

युद्धाभ्यास के दौरान आतंकवादियों को निशाना बनाते सेना के जवान।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed