फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stray dogs bitten the child, referred to Haldwani

आवारा कुत्तों ने बच्चे को काटा, हल्द्वानी रेफर

Thu, 18 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाईपट्टी से सटे सैनी गांव में बुधवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन बच्चे को रात ही में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए हैं। वहीं, आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को सीडीओ को ज्ञापन देकर आवारा कुत्तों से निजात दिलाने और पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए मदद देने की मांग की। नैनीसैनी इलाके में आवारा कुत्तों का भारी तांडव मचा है। यह आते-जाते लोगों पर झपट जाते हैं और जानवरों पर हमला करते हैं।

विज्ञापन

सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि सैनी गांव के शंकर सिंह का चार वर्षीय बेटा कार्तिक शाम के समय आंगन में खेल रहा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते के चंगुल से हटाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रात ही में परिजन हल्द्वानी ले गए हैं। बच्चे के सिर, पेट, पांवों में कुत्तों ने गहरे जख्म कर दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, सभासद विक्रम वाल्मीकि, ललित पुनेड़ा, चंद्रबहादुर, चंचल रावत, हरीश राम, जीवन राम आदि लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed