फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB has increased surveillance at the Nepal border

नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

Fri, 30 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Fri, 30 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
SSB has increased surveillance at the Nepal border
झूलाघाट झूलापुल पर चेकिंग करते एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में तनाव की स्थिति को देखते हुए नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। झूलापुल पर आने जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है। एसएसबी मुख्यालय से नेपाल सीमा पर भी अलर्ट रखने के निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन


एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडेंट वीके सिंह के निर्देश पर नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता की जा रही है। महाकाली के किनारे अब दिन में चार बार गश्त हो रही है। रात के समय भी जवान गश्त कर रहे हैं। झूलाघाट पुल पर तैनात एसएसबी के उपनिरीक्षक निहाल चंद अपनी टीम के साथ सुबह छह बजे से ही झूलापुल पर तैनात हो रहे हैं और शाम को पुल बंद होने तक ड्यूटी दी जा रही है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र जोशी ने बताया कि नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। हर संदिग्ध व्यक्ति पर सख्त नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed