{"_id":"582357914f1c1bf77eb39a4c","slug":"splash-of-state-programs-on-the-foundation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विकास पुस्तिका विमोचित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सूबे के श्रम, सेवायोजन, खाद्य, ग्रामोद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कुक्कुट पालन योजना का शुभारंभ किया। विकास पुस्तिका का लोकार्पण किया। रामलीला मैदान में स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मंत्री दुर्गापाल ने कहा कि राज्य निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। पिथौरागढ़ में ही अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ के विकास के लिए विधायक मयूख महर द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। सरकार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए पिथौरागढ़ में जल्द ही एक कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट विकासखंड खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने विभिन्न विकासखंडों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने शहर में बढ़ते अवैध शराब के कारोबार पर चिंता जाहिर की । जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, सीडीओ आशीष चौहान ने विचार रखे। राज्य स्थापना दिवस पर दयानंद इंटर कालेज में युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर की ओर से भाषण प्रतियोगिता कराई गई। थल जीआईसी और पांखू जीआईसी, जीआईसी टोटानौला, मानस एकेडमी, पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में स्थापना दिवस मनाया गया। बाखली बारात घर में भाजपा नेता सुरेश जोशी के नेतृत्व में स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में डा. कच्चाहारी बाबा, डा. अशोक पंत, डा. विपिन जोशी, जुगल किशोर पांडेय ने विचार रखे। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी और राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में भी कार्यक्रम हुए।