फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Spare parts are sufficient, buses are not being repaired on time due to lack of personnel.

Pithoragarh News: स्पेयर पार्ट्स पर्याप्त, कार्मिकों के अभाव में बसें समय पर नहीं हो पा रहीं दुरुस्त

Sat, 14 Mar 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Spare parts are sufficient, buses are not being repaired on time due to lack of personnel.
पिथौरागढ़। स्पेयर पार्ट्स और टायरों की कमी से लंबे समय से जूझ रहे पिथौरागढ़ डिपो को आखिरकार निदेशालय से पर्याप्त आपूर्ति कर दी गई है। इसके बावजूद तकनीकी कार्मिकों की कमी के कारण डिपो खराब बसों को समय पर संचालित नहीं कर पा रहा है। वर्तमान में डिपो में 6 बसें खड़ी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डिपो में बसों की कमी पहले से बनी हुई है। डिपो करीब 11 पुरानी बसों के सहारे विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन कर रहा है, लेकिन बसें आए दिन रास्ते में जवाब दे रही थीं। उस पर भी लंबे समय से टायर और स्पेयर पार्ट्स डिपो को उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे, जिससे कि खराब हुई बसों को सड़क पर चलने लायक बनाया जा सके। बहरहाल अब मार्च माह को देखते हुए पिथौरागढ़ डिपो को स्पेयर पार्ट्स टायरों की आपूर्ति कर दी गई है, परंतु इनकी आपूर्ति के बाद भी खराब बसें समय पर ठीक कर संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसकी मुख्य वजह तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है। जानकारी के अनुसार डिपो में तकनीकी कर्मचारियों की लगभग 70 प्रतिशत कमी है। इनमें मैकेनिक, फिटर से लेकर पेंटर, बॉडी मेकर, वेल्डर, कारपेंटर और जूनियर फोरमैन आदि के पद बड़े पैमाने पर खाली हैं। इनके अभाव में खटारा होती जा रही बसों को जल्द दुरुस्त करना एक चुनौती बना हुआ है। इसका नुकसान आम यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---- कोट---
स्पेयर पार्ट और टायरों की फिलहाल कमी नहीं है। उपलब्ध मानव संसाधन के आधार पर विभिन्न मार्गों पर बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed