{"_id":"662a9050dbf16364040d95d5","slug":"snow-leopard-had-hunted-blue-sheep-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112637-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हिम तेंदुए ने किया था ब्लू शीप का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हिम तेंदुए ने किया था ब्लू शीप का शिकार
Thu, 25 Apr 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
दारमा घाटी में ब्लू शीप की खाल का निरीक्षण करती टीम। स्रोत: वन विभाग
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लू शीप का शिकार करने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम जांच के लिए दारमा घाटी पहुंची। इस दौरान टीम ने मौका मुआयना किया। टीम को नजदीक ही हिम तेंदुआ के पंजों के निशान भी मिले। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हिम तेंदुए ने ही ब्लू शीप का शिकार किया होगा।
बता दें कि दारमा घाटी के दांतू गांव के समीप एक ब्लू शीप की खाल मिली थी। ग्रामीणों ने शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। शिकायत मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम वन दरोगा नरेंद्र राम, दीपक सिंह, कमल जोशी, आनंद सिंह, संतोष सिंह, योगेश योगी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर खाल एक माह पुरानी निकली। खाल पर गोली या किसी हथियार के निशान नहीं मिले। हिम तेंदुए की मौजूदगी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्लू शीप का शिकार हिम तेंदुए ने ही किया होगा। इस अवसर पर सरपंच पान सिंह दताल, प्रधान दांतू जमन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद