फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six months. imprisonment. culprit. check. bounce. case.

Pithoragarh News: चेक बाउंस के मामले में दोषी को छह माह का साधारण कारावास

Thu, 26 Dec 2024 03:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 26 Dec 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Six months. imprisonment. culprit. check. bounce. case.
अदालत का लोगो लगाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तान्या मिड्ढ़ा की अदालत ने चेक का अनादर (चेक बाउंस) के मामले में दोषी को छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। दोष सिद्ध को 2,45,000 रुपये का अर्थदंड भी चुकाना होगा। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।

मामले के अनुसार 23 अक्टूबर 2021 को आपसी जान पहचान होने पर जगमोहन सिंह ने व्यापारी दीपक सिंह को नौ लाख रुपये उधार दिए थे। उसने छह महीने के भीतर धनराशि वापस करने का आश्वासन दिया था। छह महीने बीतने के बाद उसने व्यापार में नुकसान होने की बात कहकर भारतीय स्टेट बैंक का सात लाख रुपये का चेक दिया था। शेष धनराशि वापस करने को कहे जाने पर उसने केनरा बैंक का दो लाख रुपये का चेक दिया। रुपये निकालने के लिए बैंक में लगाए जाने पर खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने पर चेक को अनादरित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तान्या मिड्ढ़ा की अदालत ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपी को चेक का अनादर करने के जुर्म में दोष सिद्ध किया। दोष सिद्ध को 2,45,000 रुपये का अर्थदंड चुकाना होगा। अर्थदंड की राशि में से 2,40,000 रुपये जगमोहन सिंह को प्रतिकर के रूप में देने होंगे। शेष धनराशि राजकोष में जमा की जाएगी। राज्य कोष में धनराशि जमा नहीं करने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed