फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six kilograms of stale sweets destroyed; four samples sent for testing

Pithoragarh News: छह किलो बासी मिठाई नष्ट की, चार सैंपल जांच के लिए भेजे

Thu, 27 Aug 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Six kilograms of stale sweets destroyed; four samples sent for testing
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को नगर में मिठाई, रेस्टोरेंट और परचून की दुकानों का निरीक्षण किया। एक दुकान में छह किलोग्राम बासी मिठाई मिली जिसे नष्ट किया गया। वहीं खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। मिलावट खोरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा और खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त आरके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जिला मुख्यालय में मिठाई और परचून की दुकानों का निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि गुलाब जामुन, सोन पापड़ी, मिल्क केक और मैदा के चार नमूने लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में मानकों के अनुरूप नहीं आने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि एक दुकान में छह किलोग्राम बासी मिठाई बरामद हुई जिसे मौके पर ही नष्ट कर संबंधित कारोबारी को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


खराब, एक्सपायरी सामग्री न बेचने और सफाई रखने के निर्देश
पिथौरागढ़। दुकानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तायुक्त सामग्री बेचने, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, बासी तथा एक्सपायरी खाद्य और पेय पदार्थों को किसी भी दशा में उपभोक्ताओं को न बेचने के निर्देश दिए गए। एक्सपायरी उत्पादों को अलग कर संबंधित कंपनी को वापस करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, मिठाई बनाने वाले कर्मचारियों को हेयर नट का प्रयोग करने और व्यक्तिगत साफ सफाई का भी खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed