{"_id":"5b3f9eaa4f1c1b5d478b4f0f","slug":"six-families-are-stranded-in-lodigwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडिग्वार में चार दिन से फंसे हैं छह परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडिग्वार में चार दिन से फंसे हैं छह परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में रेस्क्यू टीम अभियान चलाती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के बाद से ही बलौंटा गांव के छह परिवार के करीब एक दर्जन से अधिक लोग सुरिंग ग्राम पंचायत के लडिग्वार में चार दिनों से फंसे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद आईटीबीपी के 10 जवानों को शुक्रवार को लडिग्वार के लिए रवाना किया गया है। उनके साथ गांव के पांच युवा भी गए हैं। जवानों ने लडिग्वार तक पहुंचने के लिए एक अस्थायी पुल बना लिया है। समाचार लिखे जाने तक जवान दूसरा पुल तैयार करने में जुटे थे।
विज्ञापन
मुनस्यारी के बलौंटा गांव के ग्रामीण 15 किमी दूर माइग्रेशन पर लडिग्वार जाते हैं। वहां अपने मवेशियों को रखते हैं। जानवरों के लिए घास और दूध लेने के लिए प्रतिदिन ग्रामीण वहां पहुंचते हैं। दूध आदि लेकर मुनस्यारी आते हैं और अपने साथ खाद्यान्न आदि सामग्री लेकर लडिग्वार पहुंचते हैं। बताया जाता है कि छह परिवार अभी वहां फंसे हैं। दो जुलाई को वहां फंसे ग्रामीणों की बलौंटा गांव के लवराज सिंह से मोबाइल पर बात हुई। उन्होंने लवराज सिंह को दिक्कत में होने की जानकारी दी। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के वहां फंसे होने की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को एडीएम आरडी पालीवाल के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक, पुलिस और होमगार्ड की पांच सदस्यीय टीम लडिग्वार रवाना हुई। नालों पर पुल बहने के कारण रास्ता न होने से टीम छेटोप उड्यार से लौट आई। तहसीलदार से मामले की जानकारी एडीएम को दी। फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए शुक्रवार तड़के आईटीबीपी के 10 जवान और गांव के पांच युवा लडिग्वार रवाना हुए हैं। टीम अपने साथ राहत सामग्री भी लेकर गई है।
विज्ञापन