फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shocked by the death of her son the mother jumped into the river in pithoragarh

मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग; दी जान

Sat, 19 Sep 2026 02:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Sat, 19 Sep 2026 02:07 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में 14 वर्षीय जतिन जोशी की दौड़ते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। सदमा नहीं सह सकी मां पूनम जोशी ने सरयू नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Shocked by the death of her son the mother jumped into the river in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 14 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसका सदमा मां नहीं सह सकी। बेटे के चले जाने के गम में मां ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वड्डा क्षेत्र के मड़ेगाव निवासी 14 वर्षीय कक्षा नौ का छात्र जतिन जोशी सेना में भर्ती होने के सपने को साकार करने के लिए रोजाना झौलाखेत मैदान में दौड़ता था। शनिवार सुबह भी वह दौड़ने के लिए मैदान गया। वापस लौटते समय रास्ते में उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मां पूनम जोशी मौके पर दौड़ी और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के सदमे को मां नहीं सह सकी। बेटे के शव को छोड़कर मां पूनम टैक्सी स्टेंड पहुंची और गंगोलीहाट जाने की बात कह एक टैक्सी में बैठी। जब टैक्सी घाट के पास पहुंची तो पूनम ने चालक से कुछ सामान खरीदने की बात कर वाहन रोकने को बोला। वह वाहन से उतरी और सीधे सरयू नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


पास में संचालित होटल के मालिक ने उसे नदी में कूदते देखा तो उसने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और हरसंभव प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और  पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव नदी के किनारे बोल्डरों के बीच पानी में उतराता मिला। मां और बेटे की एक साथ हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed