फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shankar Joshi teach a new generation astrology

नई पीढ़ी को ज्योतिष सिखाएंगे शंकर जोशी

Wed, 23 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Shankar Joshi teach a new generation astrology
ज्योतिषाचार्य शंकर जोशी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ पर पहले ज्योतिष विद्या के जानकार बहुत होते थे, लेकिन बाद में शिक्षा प्रणाली में बदलाव आने और अंग्रेजी शिक्षा का महत्व बढ़ने से ज्योतिष विद्या का भी ह्रास होने लगा। अब हरिद्वार से ज्योतिष की शिक्षा लेकर यहां पहुंचे 28 वर्षीय शंकर जोशी ने नई पीढ़ी को ज्योतिष सिखाने का फैसला लिया है। वह नई पीढ़ी को सप्तवर्गीय कुंडली, महादशा, अंतर्दशा निकालना, अष्टक वर्ग, सर्वाष्टक वर्ग, कुंडली मिलान, षष्टाटक, नाड़ीवेद, ग्रहदशा निकालना, पंचांग देखने के तरीके आदि की जानकारी देंगे। शंकर जोशी का कहना है कि वह ज्योतिष को विज्ञान के रूप में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन


वह कहते हैं कि ज्योतिष सीखने के लिए गणित, विज्ञान और भूगोल विषय की जानकारी जरूरी है। ज्योतिष में सिर्फ गणित का प्रयोग होता है। कोई भी व्यक्ति आसानी से ज्योतिष के सूत्रों को सीख सकता है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही ज्योतिष अनुसंधान परिषद का गठन करेंगे। अलग-अलग पदों में पहुंचे लोगों की जन्मकुंडली का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला जाएगा कि किस तरह के ग्रह, नक्षत्र वाले किन पदों पर पहुंचते हैं। राजयोग, उच्चाधिकारी बनने का योग आदि पर खासतौर पर अध्ययन किया जाएगा। मूल रूप से बड़ावे गांव निवासी शंकर जोशी के पूर्वज ज्योतिष की गहन जानकारी रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed