{"_id":"5835cf614f1c1b2b2513bfa7","slug":"shah-didihat-and-burnt-effigies-in-ascott","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट और अस्कोट में फूंके अमित शाह के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट और अस्कोट में फूंके अमित शाह के पुतले
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/अस्कोट
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट में अमित शाह का पुतला फूंकते यूकेडी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। उक्रांद ने अमित शाह द्वारा भाजपा को उत्तराखंड की मां कहने पर गहरी आपत्ति जताई। अल्मोड़ा में मंगलवार को सभा के दौरान अमित शाह द्वारा कही गई इन बातों से यूकेडी को गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
उक्रांद की डीडीहाट इकाई ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। अलग उत्तराखंड 42 लोगों की शहादत से बना है न कि भाजपा के रहमोकरम से। उक्रांद के गोविंद लाल साह ने कहा कि अगर अमित शाह अपना बयान वापस नहीं लेंगे तो उक्रांद उनके हर कार्यक्रम का विरोध करेगा। उक्रांद यूथ मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि चुनाव नजदीक देख भाजपा को उत्तराखंड से मोह बढ़ रहा है और जब भाजपा ने 5 साल तक इस उत्तराखंड को लूटने का काम किया था उस समय उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कहां थे।
विज्ञापन
पुतला दहन में रविंद्र बोरा, नंदन भंडारी, महिमन कन्याल, सुभाष जोशी आदि थे। अस्कोट में भी अमित शाह के बयान पर नाराजगी जताते हुए यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। पुतला दहन के समय वीरजंग पाल, जगत मनौला, गणेश भट्ट, महेश पाल, अशोक मेहता आदि थे।
विज्ञापन