फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sewer lines will be laid in three wards of Pithoragarh city at a cost of Rs 6 crore.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर के तीन वार्डों में छह करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन

Sat, 14 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sewer lines will be laid in three wards of Pithoragarh city at a cost of Rs 6 crore.
पिथौरागढ़। नगर के तीन वार्डों में के लोगों को जल्द ही सीवर लाइन की सौगात मिलेगी। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। तीनों वार्डों में सीवर लाइन बिछाने के लिए 50 प्रतिशत धनराशि भी मिल चुकी है इसकी लंबाई छह किलोमीटर होगी। सीवर लाइन बिछने से इन वार्डों के लोगों को राहत मिलने के साथ ही स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। नगर निगम के 40 वार्डों में अब तक सिर्फ 45 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा सकी है। अधिकतर वार्डों के लोग सीवर लाइन बिछने का इंतजार कर रहे हैं। लाइन न होने से पिट खोलकर सीवर नालियों में बहाने के भी मामले सामने आ रहे हैं। अब छूटे वार्डों में भी सीवर लाइन बिछाने की योजना शुरू हुई है। न्यू बजेटी, विवेकानंद कॉलोनी और कुमौड़ वार्ड में सीवर लाइन बिछाने के लिए छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्यदायी जल निगम को पहली किस्त के तौर पर तीन करोड़ रुपये भी मिले हैं। इन वार्डों में छह किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

दूषित होने से बचेंगे जल स्रोत, बीमारी का खतरा होगा कम
नगर क्षेत्र में मौजूद 25 से अधिक प्राकृतिक जल स्रोत दूषित हो चुके हैं। इसकी मुख्य वजह सीवर लाइन न होने से पिटों से इनमें रिसती गंदगी है। इन प्राकृतिक जल स्रोतों में सीवर सहित अन्य गंदगी के रिसाव से इसमें कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पनप गया है जो पीलिया और टाइफाइड का कारण बन रहा है। सीवर लाइन बिछने से प्राकृतिक जल स्रोत भी दूषित होने से बचेंगे और बीमारी का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन

कोट
नगर के तीन वार्डों में सीवर लाइन बिछाने की स्वीकृति मिली है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसका सीधा लाभ वार्डवासियों को मिलेगा। - रंजीत धर्मसक्तू, अधीक्षण अभियंता, जल निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed