फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Season's first snowfall in high Himalayan regions, cold increased

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात, ठंड बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Season's first snowfall in high Himalayan regions, cold increased
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हो गया है। इससे यहां ठंड बढ़ गई है। 12 से 17 हजार फुट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। इससे सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चीन सीमा पर स्थित दारमा घाटी की अंतिम चौकी दावे में शुक्रवार रात लगभग 14 इंच और दारमा घाटी के प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर एवं व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश की चोटियों पर एक फुट से अधिक बर्फ गिरी है। मुनस्यारी के पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और मल्ला जौहार के उच्च हिमालयी क्षेत्रों मेें भी शुक्रवार रात बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

बर्फ गिरने से उच्च हिमालयी दारमा घाटी के 14 गांवों सेला, चल, नामलिंग, बालिंग, दुग्तू, सौन, दांतू, बौन, फिलम, गौ, ढाकर, तिदांग, मार्छा, सीपू सहित व्यास घाटी के सात गांवों बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाभी, कुटी, रांगकांग में ठंड बढ़ गई है। यहां सुबह-शाम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में होने लगी ठंड
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड होने लगी है। पिथौरागढ़ में सुबह के वक्त अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed