फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School Closed

गोगना प्राथमिक विद्यालय में लटके रहे ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
School Closed
गोगना प्राथमिक विद्यालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रथमिक स्कूल गोगना में दो दिन तक विद्यालय में ताले लटके रहे। स्कूल के बंद रहने से 13 बच्चे दो दिन लगातार स्कूल से लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल बंद होने की जानकारी दी, लेकिन सूचना के बाद भी स्कूल में ताले लटके रहे। तीसरे दिन बारिश में अभिभावकों के साथ जिपं उपाध्यक्ष स्कूल पहुंचे तब जाकर ताले खोले। स्कूल में वर्तमान में 13 बच्चे अध्ययनरत हैं। इस स्कूल में दो शिक्षक कार्यरत हैं। एक शिक्षक छुट्टी पर है और दूसरे शिक्षक को अन्यत्र भेज दिया गया है। इसके चलते स्कूल में ताले लटके हैं। जिपं उपाध्यक्ष ने डीएम से पूरे प्रकरण की जांच कर कोताही बरतने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल दो दिन बंद रहने की सूचना मिली। स्कूल बंद न हो इसके लिए अतिरिक्त अध्यापक को तैनात किया था। लेकिन अध्यापक नहीं जा पाया। खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। पुष्पराज भट्ट, डीईओ बेसिक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed