{"_id":"69177537b8c1c837a205b72c","slug":"schemes-worth-rs-80-lakh-were-settled-for-rs-10-lakh-mla-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134767-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख में निपटा दीं 80 लाख की योजनाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख में निपटा दीं 80 लाख की योजनाएं : विधायक
Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में पहुंचे सीएम के सामने स्थानीय विधायक ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके विकास कार्यों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि हम मांगने आए तो आपने दिया। मेरी विधानसभा में सीएम घोषणा के तहत 50 से 60 विकास योजनाओं पर काम हुआ है। सभी एक विकास योजनाओं की लागत 80 लाख रुपये से अधिक है। हैरानी है कि सिर्फ 10 लाख रुपये में विकास योजनाओं का निपटारा कर दिया गया है और इनमें भ्रष्टाचार का खुला खेल हुआ है। सीएम ने मंच से ही इन विकास योजनाओं की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को कमेटी का गठन का जांच करने को कहा।
जौलजीबी मेले के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच पर बुलाया गया। मंच पर आते ही उन्होंने धारचूला और मुनस्यारी में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि उनकी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए सीएम ने धन देने में कोई कंजूसी नहीं की। ट्रेकिंग रूट के निर्माण के साथ ही 50 से 60 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें से एक की लागत 80 लाख रुपये से अधिक है। धरातल पर इन योजनाओं के नाम पर सिर्फ 10 लाख का काम हुआ है और शेष धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इस मामले को मैं विधानसभा में भी उठा चुका हूं।
उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं। यदि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह विधानसभा के बाहर आत्मदाह करेंगे। उनकी बात खत्म होने पर सीएम मंच पर आए और कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। विधायक के आरोपों की जांच होगी और भ्रष्टाचारियों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने मंच से ही डीएम को इन सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीनों की मौत के मामले में एसआईटी जांच की मांग
विधायक हरीश धामी ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के तीन लोगों की हत्या हो गई। पातों निवासी प्रदीप दरियाल का शव घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर मिला। बोरागांव में बसंती देवी का शव संदिग्ध हालत में उनके घर के आंगन में मिला। बीते दिनों मुनस्यारी निवासी युवक प्रकाश की हत्या कर शव चंडाक के जंगल में फेंक दिया गया। उन्होंने इन तीनों मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन की मांग की। कहा तीनों घटनाओं का जल्द खुलासा होना चाहिए।