फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SARA project will give new life to 195 water sources

Pithoragarh News: सारा परियोजना से मिलेगा 195 जल स्रोतों को नया जीवन

Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
SARA project will give new life to 195 water sources
पिथौरागढ़। हिमालय के नजदीक बसे सीमांत जिले में सूख रहे 195 जल स्रोतों को सारा परियोजना के तहत नया जीवन मिलेगा। प्राथमिकता के आधार पर इन जल स्रोतों का ट्रीटमेंट होगा यह बात कही डीएम विनोद गोस्वामी ने। उन्होंने गंगा संरक्षण समिति और सारा परियोजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नदियों के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि सीमांत जिले में 330 जल स्रोत ऐसे हैं जिनका जलस्तर बेहद कम हो गया है या ये सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। शासन से इन जल स्रोतों की सूची उपलब्ध हुई है। कहा 195 जल स्रोतों का चयन उपचार के लिए किया गया है। सामूहिक प्रयास से सारा परियोजना के तहत इन जल स्रोतों का वास्तविक प्रवाह लौटाया जाएगा। कहा मैसर और थामरी कुंड को पुनर्जीवित करने के साथ ही बिर्थी झरने को रिचार्ज करने की योजना तैयार होगी। उन्होंने नदियों के किनारे बने श्मशान घाटों पर हर सप्ताह सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी शामिल नहीं हुए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। बैठक में डीएफओ आशुतोष सिंह, एसडीएम सदर वैभव कांडपाल, एसई जल निगम रंजीत धर्मसक्तू, डीपीओ नमामि गंगे ज्योत्सना जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed