{"_id":"5f1db7698ebc3e9f6311bfb5","slug":"sanitary-trees-and-n-95-masks-being-made-in-panda-pithoragarh-news-hld391161868","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिकेयर ब्रांड से बन रहे सैनेटरी पैड और एन 95 मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमिकेयर ब्रांड से बन रहे सैनेटरी पैड और एन 95 मास्क
विज्ञापन
मनोहर सिंह मनोला।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के ख्वांकोट अखुली निवासी मनोहर सिंह मनोला स्टार्टअप शुरू किया है। उन्होंने पंडा क्षेत्र में सेनेटरी पैड का उद्योग लगाकर सीमांत जनपद की महिलाओं के साथ-साथ बागेश्वर और चंपावत जिले की महिलाओं को सस्ते दमों में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। साथ ही एन-95 मास्क सस्ते दामों पर उपलब्ध भी करा रहे हैं। उन्होंने उद्योग लगाकर 10 से 12 लोगों को रोजगार दे रखा है। उनके प्रयासों की लोगों ने सराहनीय कार्य किया है।
मनोहर सिंह मनोला ने वर्ष 2019 में पंडा में खुद के प्रयासों से एमिकेयर नाम से पंडा में उद्योग शुरू किया था। उन्होंने शुरुआत में तीन से चार लोगों को काम पर रखकर उद्योग शुरू किया। सेनेटरी पैड बनाने के लिए एल्ट्रासोनिक टेक्निक मशीन मंगाकर सेनेटरी पेड बनाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने सीमांत जिले से अपने उद्योग को बागेश्वर, चंपावत जिले तक फैला दिया है। हालांकि कोविड के कहर कि बाद उनके उद्योग को काफी असर पड़ा है। अब उन्हें पहले की तरह सेनेटरी पैड की डिमांड नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में उन्होंने 10 लोगों को रोजगार दे रखा है। उनके स्टार्टअप की हर जगह तारीफ हो रही है।
-
20 से 80 रुपये में एन-95 मास्क
पिथौरागढ़। कोविड के कहर के बाद एमिकेयर ने पंडा में एन-95 मास्क बनाना भी शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ जिले में एमिकेयर ऐसी संस्था बन गई है जो पहली बार एन-95 मास्क बनाकर लोगों को सस्ते दामों में उपलब्ध करा रही है। एन-95 मास्क की कीमत 20 से 80 रुपये तक रखी गई है। बाहरी स्थानों से आने वाले एन-95 मास्क लोगों को 250 से 300 रुपये में मिल रहे हैं।