फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roti bank is also providing medicines to the sick

बीमारों तक दवाइयां भी पहुंचा रहा रोटी बैंक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Roti bank is also providing medicines to the sick
मरीज को दवाईयां देते रोटी बैक के अध्यक्ष। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़): नगर पालिका क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद से दवाइयों के लिए परेशान लोगों को यूथ सोसाइटी रोटी बैंक ने अपने खर्चे पर दवाइयां देनी शुरू कर दी हैं। यूथ सोसाइटी रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि नगर पालिका के तहसील वार्ड व पोस्ट आफिस वार्ड में रहने वाले दो व्यक्तियों को अपने इलाज के लिए बाहर से दवाइयां मंगानी थी, परंतु लॉकडाउन के बाद से इनकी दवाइयां बाहर से आनी बंद हो गईं। यूथ सोसाइटी रोटी बैंक ने तहसील वार्ड में रहने वाले गिरीश कुमार व पोस्ट आफिस वार्ड में रहने वाले राजेन्द्र चंद्र को इलाज हेतु बाहर से दवाई मंगाकर दोनों को उनके घर जाकर दवाई प्रदान की। राजेन्द्र चंद्र की सभी दवाई पिथौरागढ़ से मंगाई गईं। वही गिरीश कुमार की दवाई डीडीहाट के मेडिकल स्टोर से उपलब्ध करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed