फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   road not completed

नवजात बन गए वोटर लेकिन सड़क पर नहीं बिछ पाया डामर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
road not completed
सल के लेजम में सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल-लेजम सड़क 1999 में जब काटी गई तो लोगों में काफी उत्साह था। उम्मीद थी कि सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा और उनकी जिंदगी की गाड़ी भी रफ्तार पकड़ लेगी। पर उनकी उम्मीदों पर ऐसा कुठाराघात सरकार और विभाग की काहिली ने किया कि आज तक सड़क पर डामर नहीं बिछा। इसे विडंबना ही कहेंगे कि जिन युवाओं की बरात इस कच्चे रास्ते से 22 साल पहले गुजरी थी आज उन युवाओं के बच्चे जवान हो गए हैं और मतदाता तक बन गए हैं। पर सड़क जस की तस है।
विज्ञापन

लेजम सड़क पर डामरीकरण, सुरक्षा दीवार, नालियां और कलवर्ट निर्माण नहीं होने से बरसात में सड़क कीचड़ और मलबा भर जाता है। बीस साल से जर्जर हो चुकी सड़क पर आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेजम के साथ गोल, कमद, गडेरा, खितौली, चामी, भनार कोट, कौली, आमथल, सुनेती, दड़मोली, अधोली, भुरौला, घंगोली समेत दो दर्जन गांव इस सड़क पर आवागमन करते हैं। लोग बीस साल से सड़क पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को लेजम में पूर्व प्रधान विनोद पंत के नेतृत्व में लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में शमशेर सिंह, हरीश राम, रवि खाती, विनोद सिंह, सूरज सिंह, दीपा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

नाचनी-बांसबगड़ सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन
पिथौरागढ़। नाचनी-बांसबगड़-राया बजेता सड़क को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल देवी के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने डीएम कार्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई नाचनी-बांसबगड़-कोटा से राया बजेता तक मोटर मार्ग का निर्माण कर रहा है। ग्रामीण सड़क को पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार कराना चाहते हैं, जबकि कुछ लोग मन मुताबिक निर्माण कराने पर तुले हैं। प्रधान बजेता भावना देवी ने निर्माण कार्य प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में दान सिंह, बसंत सिंह, कमल, किशोर, रमेश कापड़ी, भूपाल सिंह, राम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूटा गांव से होते हुए किया जाए सड़क निर्माण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही देवीसौना से कूटा गराली सड़क का डेढ़ किमी नीचे से सर्वे किए जाने से कूटा के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से दूर सर्वे करने के कारण 80 परिवार यातायात सुविधा से वंचित रह जाएंगे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधान भावना देवी सहित तमाम ग्रामीणों ने कहा है कि वर्तमान में देवीसौना से खेतार कन्याल होते हुए कूटा गराली के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क कूटा गांव से काफी दूरी पर है। सड़क में कुछ घुमाव देकर गांव के निकट लाया जा सकता है। उनकी मांग के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कूटा गांव से होते हुए किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में राम सिंह, कुंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रुकुमा देवी, गांगुली देवी, विमला, दीपा, कलावती आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed