{"_id":"5919f9bc4f1c1bfc71f22832","slug":"road-fixing-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 16 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
no road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने सड़क निर्माण का कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें काली सूची में डालने का ऐलान किया है। कहा कि भविष्य में ऐसे ठेकेदार काम नहीं कर पाएंगे। जिला कार्यालय सभागार में लोनिवि के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि बरसात से पहले सड़कों को हर प्रकार से दुरुस्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
जिन सड़कों में काम चल रहा है, उनमें तेजी लाई जाए। ठेकेदारों के प्रतिदिन के काम की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी लोनिवि के अधिकारियों को मानसून काल को गंभीरता से लेना होगा। जून में कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी शुरू होनी है। जिन स्थानों में बरसात के कारण सड़क अवरुद्ध होने की आशंका है, वहां पर आवश्यक उपकरण, कर्मचारी तैनात रहने चाहिए।
विज्ञापन
डीएम ने पिथौरागढ़ नगर के डांठ पुल के अवशेष कार्य को 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी को दिए। डीएम ने कहा यह पुल जिला मुख्यालय के लिए अति महत्वपूर्ण है। पुल के पुनर्निर्माण के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ईई को यह भी निर्देश दिए कि पुल की प्रतिदिन की प्रगति की सूचना भी वह उन्हें देंगे। डीएम ने जिले में स्क्रबरों (कलमठ) को 15 दिन के भीतर खोलने और बरसात से पहले क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता वाईएल शैल, बेड़ीनाग, अस्कोट, डीडीहाट के अधिशासी अभियंता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस निखुर्पा आदि थे।