फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road dispute escalates, SDM rushes to rescue people trapped inside their homes

Pithoragarh News: रास्ते के विवाद ने पकड़ा तूल, घर में फंसे लोग तो दौड़े एसडीएम

Sat, 27 Dec 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Road dispute escalates, SDM rushes to rescue people trapped inside their homes
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी क्षेत्र में दो अलग-अलग जाति के लोगों के बीच रास्ते के विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि इसी इलाके के रहने वाले कुछ परिवारों ने अनुसूचित जाति (एससी) के परिवार का रास्ता बंद कर दिया। इससे तीन विद्यार्थी स्कूल भी नहीं जा पाए। सोशल मीडिया पर इस मामले में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासनिक टीम ने रास्ता खुलवाया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मनजीत सिंह ने बताया कि जाखनी क्षेत्र में भगवान सिंह, बहादुर सिंह, दान सिंह की नाप जमीन पर पुराना रास्ता है। इसी रास्ते से होकर बगल में रहने वाला पीतांबर राम का परिवार आवाजाही करता है। बीते दिनों इन परिवारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पीतांबर राम के परिवार की आवाजाही इस रास्ते पर रोक दी गई।
विज्ञापन

संबंधित परिवार ने इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया। कथित वीडियो में संबंधित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि एससी वर्ग का होने की वजह से उनकी इस रास्ते पर आवाजाही बंद कर दी गई है। ऐसे में इस परिवार फंसा हुआ है और तीन विद्यार्थी स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई तक भी यह पोस्ट पहुंची। उन्होंने इसकी गंभीरता को समझते हुए एसडीएम सदर मनजीत सिंह को इसे सुलझाने के निर्देश दिए। एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने रास्ता खुलवाया। तब जाकर पीतांबर राम का परिवार घर से बाहर निकल सका।



दोनों पक्ष तहसील में तलब, रास्ता बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

एसडीएम मनजीत सिंह ने बताया कि रास्ता खुलवाने के बाद दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया। दोनों पक्षों के साथ बैठक हुई। संबंधित पक्ष को रास्ता बंद न करने के लिए समझाया गया। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में रास्ता बंद किया गया तो पीड़ित पक्ष को न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि किसी की नाप भूमि पर पुश्तैनी रास्ता बना है तो इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पूरे मामले की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed