फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road closure ration shortage

रोड बंद होने से राशन की किल्लत

Wed, 20 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Road closure ration shortage
मलबे को लांघकर आ रहे सल्लाचिंगरी के लोग - फोटो : अमर उजाला

कंतगाव से नेपाल की सीमा तक सल्लाचिंगरी जाने वाली रोड बेड़ा के पास भारी मलबा आने से बंद है, इससे पिछले पांच दिनों से सल्लाचिंगरी, जाजरचिंगरी इलाके में राशन और सब्जी की सप्लाई बंद है। इन इलाकों में अब जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। रोड खोलने के लिए लोनिवि ने अब तक कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैं। इस कारण लोगों में भारी गुस्सा है। सड़क पर मलबा इतना ज्यादा गिरा है कि लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। लोग पत्थरों और मलबे के ऊपर से आरपार हो रहे हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि पांच दिन पहले सड़क पर बेड़ा के पास भारी मलबा गिर गया था, इससे सड़क के उस तरफ आठ वाहन फंसे हुए हैं। उनके निकलने का रास्ता नहीं है। स्थानीय लोगों ने कई बार लोनिवि से सड़क खोलने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सोबी चंद, ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने बुधवार को डीएम को पत्र लिखकर कहा कि इलाके में जरूरी चीजों का अभाव हो गया है।
विज्ञापन


लोग जिला मुख्यालय नहीं आ पा रहे हैं। राशन, सब्जी के साथ साथ 108 आपात वाहन भी इलाके में नहीं पहुंच पा रहा है। रसोईगैस का संकट भी खड़ा हो गया है। यह रोड नेपाल सीमा से सटे करीब 20 गांवों से मिलान करती है। सभी गांवों में लोग भारी परेशानी में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में हुई 19 एमएम बारिश
जिले में पिछले 48 घंटे से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ी है। सिर्फ डीडीहाट में 19 एमएम, मुनस्यारी में 4 एमएम और बेड़ीनाग में 2.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। धारचूला में मात्र 1 एमएम बारिश हुई। बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed