फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Block by Rainfall

बर्फबारी से कई सड़क मार्ग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road Block by Rainfall
बर्फबारी के बाद पिथौरागढ़- चंडाक रोड में फिसलने से आपस में भिड़े वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बर्फबारी और बारिश से जिले में कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। इस कारण आवाजाही पूरी तरह ठप है। लोग पैदल ही आवागमन कर रहे हैं। सड़क बंद होने से कई वाहन फंसे हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर्यटकों ने सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। बर्फबारी के कारण वाहनों का चलना तो दूर लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग क्वीटी से आगे बंद है। धारचूूला-पांगला मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण कई जगह अवरुद्ध है। पिथौरागढ़-चंडाक मार्ग रात में सुचारु कर दिया गया था लेकिन मार्ग दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-बड़ाबे सड़क मार्ग पत्थरखानी के पास पिछले 12 घंटे से अधिक समय से बंद है। क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। मुनस्यारी में एक फुट बर्फबारी के बाद कई जगह रास्ते बर्फ से पट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी और मलबा आने से पिथौरागढ़ घाट एनएच सुबह बंद रहा। नौ बजे मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। सुबह के समय बड़ाबे सड़क में भी वाहनों का संचालन नहीं हो सका। पिथौरागढ़-धारचूला रूट में नैनीपातल और सतगढ़ के पास भारी बर्फबारी के कारण वाहनों के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच आठ घंटे बंद रहा
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को सात घंटे बंद रहा। स्वांला के पास मलबा आने से दिन में दो बार आवाजाही बाधित हुई। मशक्कत के बाद मार्ग को सुचारु किया जा सका। हालांकि अधिकतर वाहनों को टनकपुर और चंपावत की ओर रोक दिया गया था, इसके बावजूद कुछ वाहन फंसे रहे। फंसे वाहनों के यात्रियों को ठंड से भी जूझना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे नगर से 22 किमी दूर स्वांला के पास मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई। करीब आठ बजे बाद आवाजाही सुचारु हुई लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी की ओर से पत्थर गिरते रहे। इससे जोखिम के बीच आवाजाही जारी रही। बाद में 11:30 बजे दोबारा सड़क बंद हो गई। जिसे डेढ़ बजे खोला जा सका। वहीं 12 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों को खोलने के लिए मशीनें भेजी गई हैं।

बर्फबारी से बंद हैं ये 12 ग्रामीण सड़कें
चंपावत-मंच-तामली, चंपावत-खेतीखान, पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, बिरगुल सड़क, वालिक-पंचेश्वर, ताराकोट-सिमलखेत-भनोली, चमदेवल-गजीना, लोहाघाट-मायावती, लमताल-भैसर्ख, मरोड़ाखान-रेगड़ू, एबटमाउंट-लोहाघाट, लोहाघाट-चौमेल सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed