फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Reservations may be on economic grounds

आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

Mon, 21 Sep 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर 37वें दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलन के तहत केवल शिक्षा में गरीबों को आरक्षण देने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


आर्थिक आधार आरक्षण मंच के संयोजक शमशेर महर के नेतृत्व में गांधीचौक पर धरना दिया गया। इस दौरान हुई सभा में महर ने कहा संविधान में समानता के अधिकार की बात लिखी गई है। जनता को समानता का अधिकार देना शासक वर्ग का काम है। आजादी के बाद केवल 10 साल के लिए आरक्षण देने की बात कही गई थी, उसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। धरने पर सह संयोजक गोविंद बिष्ट, जमुना बिष्ट, दीपिका, भूपेश जोशी, रेखा जोशी, महादेव भट्ट, कैलाश उस्ताद बैठे।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कहते हैं सामाजिक समानता को देखते हुए ही अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी समाज को आरक्षण मिल रहा है। इस समाज के लोग आज भी पिछड़े हुए हैं, आरक्षण जारी रहना चाहिए। उधर, फेसबुक में भी आरक्षण के मुद्दे पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। वाट्सएप पर ग्रुप बन रहे हैं। आरक्षण समर्थन, विरोध की ये मुहिम किस दिशा में जाएगी, इसके लिए भविष्य का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed