फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Report against road building contractor

सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 02 Feb 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
सुरिंगगाड़ में बन रही लघु जल विद्युत परियोजना स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ तल्ला दुम्मर के प्रधान पंकज सिंह बृजवाल ने मुनस्यारी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। प्रधान का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय भारी विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विस्फोट के दौरान निकले मलबे की चपेट में आकर 11 दिसंबर को गांव के बालाराम का मकान ध्वस्त हो गया। बार-बार कहने पर भी विस्फोटकों का प्रयोग बंद नहीं किया गया है। इस कारण पूरा गांव दहशत में है। लोगों के जानमाल का खतरा हो गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान का कहना है कि तल्लादुम्मर गांव आपदा प्रभावित है। 2013 की आपदा के समय गांव में कई मकानों को नुकसान पहुंचा था। सुरिंगगाड़ तक सड़क ले जाने के लिए गांव के लोगों की सहमति नहीं ली गई। जबर्दस्ती सड़क का कटान करने से ग्रामीणों की जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि जिस तरह से ठेकेदार तथा उसके मजदूर सड़क का निर्माण कर रहे हैं उससे कभी जानमाल का गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने प्रधान की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच के लिए टीम भेज दी है। कहा है कि मौका मुआयना करने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यहां बता दें कि सुरिंगगाड़ के लिए सड़क निर्माण के दौरान कई बार ग्रामीणों और मजदूरों के बीच तकरार हो चुकी है। प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। तल्लादुम्मर के लोग सड़क निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे के निस्तारण की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed