{"_id":"8d1b91234d4e9480bfc789f52ac4d0a5","slug":"repair-of-all-power-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली को देखते हुए सब स्टेशन की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली को देखते हुए सब स्टेशन की मरम्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग ने दिवाली के समय बिजली की सप्लाई निर्बाध बनाए रखने के लिए सब स्टेशनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रविवार को 132 केवी सब स्टेशन की मरम्मत के लिए शहर के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई बंद की गई। सब स्टेशन के वायर चेक करने, तेल बदलने का काम किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के समय लोड बढ़ने से सब स्टेशन और लाइनों में खराबी आने की संभावना रहती है। यदि समय रहते इनकी चेकिंग कर दी जाए तो समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
रविवार सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक सिल्थाम, टकाना बेल्ट की बिजली सप्लाई बंद रही। इस कारण उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हुई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता एनएस बृजवाल ने बताया कि पूरे दिन सब स्टेशन में काम किया गया। इससे दिवाली के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने दिवाली को देखते हुए अभी से तैयारी कर दी है। दिवाली के समय सब स्टेशन पर लोड पड़ने लगता है।
विज्ञापन