{"_id":"5880f31d4f1c1b7b2befe58d","slug":"remove-the-aware-rally-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सेराघाट में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में दवा प्रतिनिधि संघ ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उधर, जीएस डसीला राजकीय इंटर कॉलेज सेराघाट के विद्यार्थियों ने सेराघाट कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
दवा प्रतिनिधि संघ के जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने विण, जाखनी, रई और सिल्थाम क्षेत्र में रैली निकाली। रैली में संगठन के उपाध्यक्ष ललित जोशी, सचिव भगवान सिंह, गंभीर भंडारी, महेश बसेड़ा, जीवन पंत, कमल बम आदि शामिल थे। जीआईसी सेराघाट में रैली को विद्यालय से प्रधानाचार्य मोहन सिंह खाती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान का महत्व समझाया। रैली के संचालन में एनसीसी अफसर चेतन प्रकाश बोरा, बूथ लेबल अफसर कमलेश सिंह डसीला, जगदीश राम आर्या, मोहम्मद हारिस अंसारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन